Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, भाजपा ने बांटी मिठाई

इस गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कूचबिहार के दिनहाटा के पांचमाथा मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया

17 Jun 2026

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, भाजपा ने बांटी मिठाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कूचबिहार जिला पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार को कोलकाता के फूलबागान स्थित उनके फ्लैट से की। गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्थानीय फूलबागान थाने ले जाया गया, जहां से पुलिस उन्हें उत्तर बंगाल ले जाने की तैयारी कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनहाटा के पूर्व तृणमूल विधायक उदयन गुहा की यह गिरफ्तारी एक पुराने मामले के सिलसिले में हुई है। उन पर साल 2021 के विधानसभा चुनाव और साल 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कूचबिहार में हुई 'चुनाव बाद हिंसा' में शामिल होने का आरोप है।
इसके अलावा, उदयन गुहा के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से जुड़े कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। हालांकि, पुलिस के एक अन्य धड़े का दावा है कि उन्हें विशेष रूप से धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया गया है।
दूसरी ओर, गिरफ्तारी के बाद पूर्व मंत्री उदयन गुहा ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। थाने में उन्होंने दावा किया कि जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उसमें उन्होंने पहले ही अदालत से अग्रिम जमानत ले रखी है। गुहा ने पुलिस पर दुर्भावनापूर्ण और अनैतिक रूप से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि, हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में दिनहाटा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी से हारने के बाद, चार मई से ही उदयन गुहा कूचबिहार छोड़कर कोलकाता में रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वे सार्वजनिक रूप से भी दिखाई नहीं दिए थे।
उदयन गुहा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिनहाटा से भाजपा विधायक अजय राय ने कहा, "उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हमारे कार्यकर्ता रतन बर्मन की हत्या के मामले से लेकर बीज घोटाला और आवास योजना में 'कट मनी' (कमीशन) लेने तक के आरोप उन पर हैं। 2021 की चुनावी हिंसा की जांच के लिए जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम आई थी, तब भी सूची में उनका नाम सबसे ऊपर था। कानून के तहत इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।"
इस गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कूचबिहार के दिनहाटा के पांचमाथा मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार
इस गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कूचबिहार के दिनहाटा के पांचमाथा मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News